US Action Venezuela, Maduro at NewYork:
वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास में शनिवार तड़के धमाकों के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने वेनेज़ुएला पर हमला करके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को ‘पकड़ लिया. इसके बाद विमान से उन्हें न्यूयॉर्क (US Action Venezuela) पहुंचाया.
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी दोबारा हेलिकॉप्टर में सवार हुए और उन्हें ब्रुकलिन स्थित मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर ले जाया गया. मादुरो के साथ उनकी पत्नी को क़ानून प्रवर्तन वाहनों के काफ़िले में डिटेंशन सेंटर ले जाया गया.
उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज़ अंतरिम राष्ट्रपति –
वेनेज़ुएला की सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गै़रमौजूदगी में उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज़ को अंतरिम राष्ट्रपति का पदभार संभालना चाहिए. वेनेज़ुएला की हाई कोर्ट ने कहा कि डेल्सी रोड्रिग्ज़ को यह ज़िम्मेदारी सौंपना ‘प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने और देश की रक्षा सुनिश्चित करने’ के लिए ज़रूरी है. अदालत ने यह भी कहा कि वह इस मामले पर आगे चर्चा करेगी. यह तय किया जा सके कि राष्ट्रपति की जबरन अनुपस्थिति की स्थिति में देश की निरंतरता, सरकार के संचालन और संप्रभुता की रक्षा के लिए कौन-सा क़ानूनी ढांचा लागू होगा.
US Action Venezuela, ट्रंप की कार्रवाई की कड़ी आलोचना-
अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ट्रंप प्रशासन की इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने इसे ‘ग़ैरक़ानूनी’ और ‘ग़ैरज़रूरी’ बताया. सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक लंबे पोस्ट में कमला हैरिस ने माना कि मादुरो एक ‘क्रूर’ और ‘अवैध’ शासक हैं, लेकिन साथ ही कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वेनेज़ुएला में की गई कार्रवाई से अमेरिका ‘ज़्यादा सुरक्षित, मज़बूत या सस्ता’ नहीं बनता.
ट्रंप की कार्रवाई ग़ैरक़ानूनी और ग़लत-
उन्होंने लिखा, “डोनाल्ड ट्रंप की वेनेज़ुएला में की गई कार्रवाई अमेरिका को ज़्यादा सुरक्षित, मज़बूत या किफ़ायती नहीं बनाती. मादुरो भले ही एक क्रूर और अवैध तानाशाह हों, लेकिन इससे यह सच्चाई नहीं बदलती कि यह कार्रवाई ग़ैरक़ानूनी और ग़लत थी. हमने ऐसा पहले भी देखा है.
सत्ता परिवर्तन या तेल के नाम पर लड़े गए युद्ध ताक़त के तौर पर पेश किए जाते हैं, लेकिन अंत में वे अराजकता में बदल जाते हैं और इसकी क़ीमत अमेरिकी परिवारों को चुकानी पड़ती है. अगर उन्हें सच में इन बातों की परवाह होती, तो वे किसी दोषी ड्रग तस्कर को माफ़ नहीं करते और मादुरो के क़रीबी लोगों से सौदे करते हुए वेनेज़ुएला के वैध विपक्ष को किनारे नहीं करते.
अन्य खबरें जानें-
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE





