Russia-Ukraine War : जालंधर के युवक की रूस- युक्रेन युद्ध में मौत के बाद शव पंहुचाया गांव, परिवार का बुरा हाल

Indian Youth Death In Russia-Ukraine War: रूस में जबरन सेना में भर्ती (Russia-Ukraine War) किए गए जालंधर के युवक मनदीप का शव गांव पहुंचा. दिव्यांग…

Indian Youth Death In Russia-Ukraine War:

रूस में जबरन सेना में भर्ती (Russia-Ukraine War) किए गए जालंधर के युवक मनदीप का शव गांव पहुंचा. दिव्यांग युवक मनदीप के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. मनदीप की माँ पिछले दो वर्षों से अपने बेटे की राह देख रही थी. जालंधर के शहर गुराया का रहने वाला मनदीप बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश गया था. उसने अपनी जिंदगी को खूबसूरत बनाने के कई सपने देखे थे. करीब ढाई साल बाद मनदीप का शव एक डिब्बे में बंद होकर अपने शहर गुराया पहुंचा.

Russia-Ukraine War, डीएनए टेस्ट किया मैच-

मनदीप के भाई ने बताया कि मनदीप को रूस की सेना में भर्ती कर लिया गया था. जहां युद्ध के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई. उन्होंने बताया कि वह कई बार रूस जा चुके थे और इस बार डीएनए टेस्ट कराया गया. जिसमें शव का डीएनए उनके भाई से मैच हो गया. इसके बाद रूस सरकार ने मनदीप का शव परिवार को सौंप दिया. इस दौरान घर का माहौल बेहद भावुक था. पिता और मां की हालत देखी नहीं जा रही थी. पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था.

अन्य खबरें जानें-

TarnTaran Firing: तरनतारन में मेडिकल स्टोर में ताबड़तोड़ फायरिंग, रंगदारी न देने पर हमला, घटना के बाद फिर किया कॉल

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *