TarnTaran Firing: तरनतारन में मेडिकल स्टोर में ताबड़तोड़ फायरिंग, रंगदारी न देने पर हमला, घटना के बाद फिर किया कॉल

Tarn Taran Firing in Medical Stor: पंजाब के तरनतारन में बदमाशों ने मेडिकल स्टोर के ऊपर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी…

Tarn Taran Firing in Medical Stor:

पंजाब के तरनतारन में बदमाशों ने मेडिकल स्टोर के ऊपर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी. पीड़ित दुकानदार के अनुसार करीब दो दिन पहले उसे 10 लाख रुपये की फिरौती को लेकर एक कॉल आई थी. यह (TarnTaran Firing) कॉल किसी प्रभ नाम के व्यक्ति द्वारा विदेशी व्हाट्सएप नंबर से की गई थी.

TarnTaran Firing फिरौती न देने पर फायरिंग-

दुकानदार ने बताया कि कॉल करने वाले ने उसे 10 लाख रुपये का इंतजाम कर रखने के लिए कहा था. इसके बाद शुक्रवार को अज्ञात युवक मुंह ढके हुए मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और दुकान के ऊपर पांच राउंड फायर किए. इनमें से दो गोलियां मिस हो गईं, जबकि तीन गोलियां दुकान के शटर और बोर्ड में जा लगीं.

घटना के बाद दुकानदार को उसी विदेशी नंबर से दोबारा कॉल आई. कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि तुमने मेरी बात को नजरअंदाज कर फोन काट दिया. यह सिर्फ ट्रेलर था, अभी पूरी फिल्म बाकी है. इस धमकी के बाद दुकानदार और आसपास के लोग दहशत में आ गए.

पुलिस ने शुरू की जांच-

वारदात की सूचना मिलते ही तरनतारन सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और पीड़ित दुकानदार का बयान दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.

अन्य खबरें जानें-

Karnal Robbery: हरियाणा के करनाल में युवक पर जानलेवा हमला, लाखों रुपये और सोने लूटा

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *