VIETNAM में नाव पलटने से 15 भारतीय लोगों की मौत , 21 लोगों को सुरक्षित बचाया , PM मोदी ने जताया दुख

12 जुलाई वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों को लेकर जा रही स्पीडबोट समुद्र में पलट गई। यह नाव मे रुट द्वीप से…

वियतनाम

12 जुलाई

वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों को लेकर जा रही स्पीडबोट समुद्र में पलट गई। यह नाव मे रुट द्वीप से एन थोई पोर्ट जा रही थी। हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।इस हादसे में सबसे ज्यादा मृतकों की संख्या तमिलनाडु राज्य से है

वियतनाम के मशहूर फू क्वोक द्वीप पर घूमने गए भारतीय पर्यटकों का खूबसूरत सफर शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में बदल गया. वहां 32 भारतीय पर्यटकों समेत चालक दल के 4 सदस्यों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट समुद्र में अचानक तकनीकी खराबी से पलट गई। इस खौफनाक हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई है, जबकि 21 लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

वियतमान स्थित  भारतीय दूतावास ने मृतकों की पुष्टि करते हुए बताया कि इनमें सबसे ज्यादा 10 लोग तमिलनाडु के, 3 आंध्र प्रदेश के, इसके अलावा 2 लोग केरल के रहने वाले थे। हादसे के बाद भारत और वियतनाम की एजेंसियां लगातार पीड़ितों की मदद के काम में जुटी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जताया है। PM मोदी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए भारतीय दूतावास की ओर से हर संभव मदद पहुंचाने का उल्लेख किया। राजनाथ सिंह ने भी इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *