लुधियाना 12 जुलाई
लुधियाना के हंबड़ा रोड़ स्थित ETP (एफ्लुएंट ट्रीटमैंट प्लांट) से लगातार नवजात मवेशियों (बछड़े) के शव मिले हैं। अब तक 3 नवजात मवेशियों (बछड़े) के शव मिले हैं। सूचना मिलते ही सीवरेज बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक नवजात मवेशी का शव ETP के MPS (मेन पंपिंग स्टेशन) में फंस गया था। जिसके बाद सीवरेज बोर्ड के हंबड़ा अधिकारियों ने जब ETP प्लांट के ब्लॉक होने का कारण पता लगाया तो उसमें मवेशी का शव फंसा हुआ था। ड्रेनेज की सफाई के दौरान 3 शव बरामद हुए है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि कितने मवेशी के शव ETP से मिले हैं।
लेकिन डेयरी मालिकों व प्रधान की ओर से सीवरेज बोर्ड के हंबड़ा के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। डेयरी मालिकों ने कहा कि कई बार ड्रेन से मैडीकल वेस्ट भी मिलता हैं। इस पूरे मामले संबंधी मुद्दा डीसी लुधियाना और राज्य सभा मैंबर संत सीचेवाल द्वारा बुलाई जाने वाली मीटिंग में उठाया जा चुका है। उन्होंने मांग की कि ETP में गिरने वाले मेडिकल वेस्ट संबंधी अलग से जगह बनाई जाए।
इसके अलावा डेयरी मालिकों द्वारा जिन मवेशियों को ETP में डाला जा रहा है या फिर किसी कारणवश वह ड्रेनेज में गिर जाते हैं तो इसका इसके लिए कोई पक्का समाधान किया जाए।अब डेयरी मालिको ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उनकी इस समस्या का तुरंत हल किया जाए। डेयरी मालिकों ने यह भी कहा है कि डेढ़ फुट की पाइप में से बच्चा नहीं निकल सकता तो बछड़े कैसे वहां पहुंच गए यह एक जांच का विषय है।
अन्य खबरें जानें-



