Karnal Robbery: हरियाणा के करनाल में युवक पर जानलेवा हमला, लाखों रुपये और सोने लूटा

Karnal Attack and Robbery: हरियाणा के करनाल में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. सेक्टर 16 इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला…

Karnal Attack and Robbery:

हरियाणा के करनाल में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. सेक्टर 16 इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला कर लाखों रुपये नकद (Karnal Robbery) और सोने की लूट की वारदात सामने आई है. पीड़ित की पहचान आदित्य पाटिल के रूप में हुई है, जो करनाल के सराफा बाजार में मयूर नाम से सोने-चांदी की दुकान चलाता है.

पिस्टल के बल पर लूट. सिर पर किया वार-

आदित्य पाटिल अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों में छिपकर बैठे अज्ञात लुटेरों ने अचानक उस पर हमला कर दिया. आरोपियों के पास पिस्टल भी थी. विरोध करने पर लुटेरों ने आदित्य के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद आरोपी उसके पास से लाखों रुपये नकद और सोने के आभूषण लूटकर मौके से फरार हो गए.

Karnal Robbery:सिविल अस्पताल में भर्ती-

हमले में गंभीर रूप से घायल आदित्य पाटिल को तुरंत करनाल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर में गहरी चोट आई है और हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

पुलिस जांच में जुटी-

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. मामले ने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

अन्य खबरें जानें-

Weather Update: हिमाचल और पंजाब के मैदानी जिलों में घनी धुंधः विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *