Weather Update Today:
हिमाचल के मैदानी जिलों के साथ पंजाब के (Weather Update) अधिकतर जिलों में घनी धुंध छाई है. शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. ठंडी और सर्द हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा और लोगों को कंपकंपी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में शीतलहर और कोहरे का संयुक्त असर देखने को मिलेगा. छह जनवरी तक कोल्ड वेव और धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को सभी जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है.
Punjab Weather Today: ठंड़ से एक की मौत-
पंजाब के अबोहर में ठंड के कारण एक मजदूर की जान चली गई. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के बड़ागांव निवासी 35 वर्षीय शैलेंद्र के रूप में हुई. वह गांव धर्मपुरा स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता था. रात वह अपनी झुग्गी में सोया हुआ था. मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार तक पंजाब में घनी धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कोहरे का असर हवाई और सड़क यातायात पर भी साफ नजर आया. अमृतसर एयरपोर्ट पर शनिवार को छह उड़ानें रद करनी पड़ीं. कई स्थानों पर दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई.
Weather Update Himachal: ताजा बर्फबारी-
हिमाचल प्रदेश के मनाली में ताजा बर्फबारी से पहाड़ ढक गए हैं. रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा और कुंजुम दर्रा में हिमपात हुआ है. कांगड़ा शहर, शाहपुर, रूगल व रैत आदि स्थानों पर सर्दियों में पहली बार कोहरा छाया. यहां पर सबसे कम दृश्यता कांगड़ा में लगभग 50 मीटर रही. प्रदेश में इन दिनों कड़ाके17 स्थानों पर पांच डिग्री सेल्सियस से कम रहा न्यूनतम तापमान प्रदेश मेंकी ठंड पड़ रही है और 17 स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम रहा. यही नहीं अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई.



