Himachal Weather Update: हिमाचल में मौसम को लेकर अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 6 जनवरी से मौसम…

Himachal Weather Update Today:

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 6 जनवरी से मौसम में बदलाव आएगा. इस (Himachal Weather Update) दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. हालांकि 5 जनवरी तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा. शनिवार को शिमला, कांगड़ा सहित कई जिलों में सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे. मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में आगामी चार दिनों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है.

Himachal Weather Update; ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी-

दोपहर बाद कुल्लू-मनाली और लाहौल घाटी की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई. रोहतांग दर्रा, बारालाचा, शिंकुला, कुंजम दर्रा और पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में बर्फ के फाहे गिरे हैं. बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड और अधिक बढ़ गई है.

कुकुमसैरी में माइनस 7 डिग्री-

प्रदेश के 16 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. लाहुल-स्पीति के कुकुमसैरी में न्यूनतम तापमान माइनस 7.0 डिग्री, ताबो में माइनस 6.4 और कल्पा में माइनस 2.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. कुल्लू के भुंतर में 1.5, सोलन 1.7, मनाली 0.2, नारकंडा 0.4, रिकांगपियो 0.6 और सियोबाग में 0.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है. गिरते तापमान, कोहरे और शीतलहर के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.

अन्य खबरें जानें-

Himachal Weather Update: हिमाचल में मौसम को लेकर अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *