दिल्ली, 23 जुलाई
देशभर में मानसून ने एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर लिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। असम में 24 घंटों के दौरान बाढ़ से 10 लोगों की मौत हो गई। अब तक असम में बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या 41 हो गई है। राज्य में 6.53 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के 69 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है।जिसमें से 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है।लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं।कईं गांव जलमग्न हो गए ।खेतों और सड़कों पर मगरमच्छ दिखाई देने लगे। जिससे लोगों में दहशत का माहोल है।
मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश में मानसून के तीन मजबूत सिस्टम सक्रिय होने से पिछले 60 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
जम्मू-कश्मीर में नाले से बहने से 2 लोगो की मौत
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बाढ़ के तेज बहाव में बहने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों जलावन की लकड़ी लेने के लिए नाले के पास गए थे।
पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी
पंजाब के जालंधर में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। चंडीगढ़ और पंजाब के 23 जिलों में भी आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरियाणा में मानसून सीजन के दौरान अब तक सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।
बिहार में लोगों को सतर्क रहने की अपील
बिहार में आज उत्तर बिहार के 9 जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि पटना समेत 21 जिलों में बादल छाए रहेंगे। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने और धूप निकलने से उमस बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।
अन्य खबरें जानें-


