दिल्ली 23 जुलाई
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र वीरवार सुबह 7:30 बजे से 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया हैं। हालांकि, प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर जांच लें और वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।
किन स्टेशनें पर रहेगी बंद
इन 16 मेट्रो स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग,राजीव चौक,पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग,बाराखंभा रोड,सुप्रीम कोर्ट,सेवा तीर्थ,जनपथ,मंडी हाउस,सेंट्रल सेक्रेटेरिएट,आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट,जोर बाग,शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं।
DMRC ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर यात्री केवल ट्रेन बदल सकेंगे। इन स्टेशनों से प्रवेश या बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।
बुधवार को भी यही थी स्थिति
बुधवार 22 जुलाई को भी सुरक्षा कारणों से इन मेट्रो स्टेशनों को करीब साढ़े नौ घंटे तक बंद रखा गया था। इस दौरान ट्रेनों का संचालन जारी रहा, लेकिन बंद स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकी। शाम 6:34 बजे सभी स्टेशनों को फिर से यात्रियों के लिए खोल दिया गया था।
यात्रियों को हुई भारी परेशानी
स्टेशन बंद होने के कारण यात्रियों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा। कई लोग अपने मंजिल तक ऑटो, ई-रिक्शा, बस और कैब से वापस पहुंचे। सरकारी दफ्तरों, अदालतों, कॉलेजों और निजी संस्थानों में आने-जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा।
ऑटो और कैब के बढ़े किराए
कईं यात्रियों ने आरोप लगाया है कि ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने सामान्य 30-40 रुपये के किराये की जगह 100–150 रुपये तक वसूले।
अन्य खबरें जानें-


