नई दिल्ली ,23 जुलाई
जंतर-मंतर पर चल रहे पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान बुधवार रात करीब 8:30 बजे हालात अचानक बिगड़ गए। टॉल्स्टॉय मार्ग के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। दिल्ली पुलिस के अनुसार कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंकी, जिसमें ACP विवेक भगत घायल हो गए। जवाबी कार्रावई में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए वीरवार सुबह 7:30 बजे से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद कर दिए हैं। जोकि अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। उनकी मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। वीरवार को इस प्रदर्शन का 34वां दिन है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने हिंसा पर चिंता जताते हुए प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आंदोलन अहिंसक रहना चाहिए।
अभिनेता सलमान खान ने भी छात्रों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन का हिंसक होना दुखद है। उन्होंने छात्रों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग का समर्थन किया और उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला लेगी।
अन्य खबरें जानें-

