देशभर में मानसून का कहर लगातार जारी है।गुजरात, असम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जबकि मौसम विभाग ने कई राज्यों में रेड ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
गुजरात में बाढ़ से हालात गंभीर
गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक 40,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। गुजरात में बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात को देखते हुए अहमदाबाद में शनिवार को सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का फैसला लिया गया है।
असम में 61 लोगों की मौत
असम में बाढ़ की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। राज्य के 12 जिलों में 7.05 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
मध्य प्रदेश लगातार भारी बारिश जारी
मध्य प्रदेश में मानसूनी सिस्टम बेहद सक्रिय है। इसके चलते 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 20 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश में पिछले चार दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है।
UP के 30 जिलों में चेतावनी
उत्तर प्रदेश में पिछले 15 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को 30 जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
राजस्थान और बिहार में भी अलर्ट राजस्थान में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार में मानसून सक्रिय है। पटना सहित कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है और 16 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
अमरनाथ यात्रा 6 दिनों तक स्थगित
उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।अमरनाथ यात्रा फिर शुरू खराब मौसम के कारण 6 दिनों तक स्थगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा शनिवार से दोबारा शुरू हो गई है।
अन्य खबरें जानें-
IND vs ZIM: दूसरे टी20 में सीरीज जीतने उतरेगा भारतीय टीम, हरारे की पिच पर किसका चलेगा जादू?



