चंडीगढ़ , 25 जुलाई
नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पंजाब में आज आम आदमी पार्टी (AAP) प्रदेशभर में में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ अभियान चलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने फार्मेसी परीक्षा में कथित नकल के मुद्दे पर AAP पर पलटवार किया है।
AAP के कार्यकर्ता आज सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
जालंधर जिले में भी छात्रों ने नीट पेपर लीक के विरोध में दो दिवसीय शांतिपूर्ण आंदोलन का ऐलान किया है। छात्रों के अनुसार, 25 और 26 जुलाई को DC ऑफिस के सामने पुड्डा कॉम्प्लेक्स में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक धरना दिया जाएगा। वहीं, 26 जुलाई को इसी स्थान पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक भूख हड़ताल भी की जाएगी।
छात्रों ने कहा कि ये प्रदर्शन किसी राजनितिक पार्टी के बैनर तले नहीं होगा।बल्कि ये प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ के विरोध में किया जा रहा है।
अन्य खबरें जानें-



