गुरूग्राम 12 जुलाई
गुरुग्राम में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। गुरुग्राम के BJP कार्यालय गुरुकमल में हर शनिवार की तरह इस बार भी कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने एक जनता दरबार लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर यहां पहुंचे और कैबिनेट मंत्री ने लोगों की समस्या सुनकर उनका समाधान किया। उनका कहना है कि सरकार से लोगों की उम्मीद है और हमारा कर्तव्य बनता है कि उन लोगों की समस्याओं को सुने और उनका समाधान करें।
इसी कड़ी में 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर भी उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से तैयार है और यह सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है की देश की पहली हाइड्रोजन रेल हरियाणा से चल रही है।
अन्य खबरें जानें-



