Himachal Sarkaghat Colleg Girl Murder:
हिमाचल प्रदेश के मड़ी में सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर में सुबह कॉलेज जा रही एक 19 वर्षीय युवती की गला काटकर निर्माम हत्या से ईलाके में सनसनी का माहौल बना दिया है। सोमवार सुबह इस वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या क्यों की गई इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक छात्रा की पहचान 19 वर्षीय सिया गुलेरिया गांव नैण, गोपालपुर, सरकाघाट के रूप में हुई है।

एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा
सरकाघाट पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को भी दबोचा है। आरोपी युवक फतेहपुर पंचायत के थाना गांव में ग्रामीणों ने पकड़ा है। एसपी विनोद कुमार, एएसपी अभिमन्यु वर्मा, डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम मौके पर हैं।
पुरे प्रदेश को किया शर्मसार
घटना पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकाघाट में बिटिया के साथ जो हुआ वह सोचकर ही मन विचलित हो रहा है। दिन दहाड़े इस तरह की घटना की देवभूमि में कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस घटना न केवल पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है, बल्कि हर उस परिवार को डरा दिया है
जिनकी बेटियां शिक्षा के लिए घर से बाहर निकलती हैं। जिस प्रदेश को हम सुरक्षित मानते थे, वहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए?
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



