Tanda youths Drowned in Canal:
टांडा के गाजन गिलान गांव के पास नहर में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान जसवीर सिंह (21 वर्ष), पुत्र दलजीत सिंह, निवासी टांडा को रूप में और दूसरे मृतक की पहचान प्रभजोत सिंह (21 वर्ष), पुत्र गुरमिंदर सिंह, निवासी हरसी गांव (थाना टांडा) के तौर पर हुई है। वहीं, उनके दो साथियों – दीपक कुमार (पुत्र मोहन लाल, निवासी टांडा) और संतोष कुमार (पुत्र अर्जन कुमार, निवासी टांडा) – को बचा लिया गया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल, भुंगा (थाना हरयाणा) में रखवाया था और आज शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिवारों में गहरा शोक है और रोने-बिलखने से परिजनों का बुरा हाल है; इसके बाद आज नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया।
अन्य ख़बरें जानें-
Chandigarh: चंडीगढ़ में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



