Haryanvi Tourists Uttarakhand: उत्तराखंड में हरियाणवी टूरिस्ट विवादों में, तुंगनाथ धाम में यमुनानगर के युवक ने खच्चरवाले से की मारपीट, वीडियो वायरल? 

Haryanvi Tourists Uttarakhand: उत्तराखंड में हरियाणा के पर्यटकों से जुड़े विवाद लगातार सामने आ रहे हैं। पहले कैथल के युवकों के (Haryanvi Tourists Uttarakhand) साथ…

Haryanvi Tourists Uttarakhand: उत्तराखंड में हरियाणवी टूरिस्ट विवादों में, तुंगनाथ धाम में यमुनानगर के युवक ने खच्चरवाले से की मारपीट, वीडियो वायरल? 

Haryanvi Tourists Uttarakhand:

उत्तराखंड में हरियाणा के पर्यटकों से जुड़े विवाद लगातार सामने आ रहे हैं। पहले कैथल के युवकों के (Haryanvi Tourists Uttarakhand) साथ मारपीट का मामला चर्चा में रहा था। अब यमुनानगर के युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रुद्रप्रयाग के प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ धाम यात्रा मार्ग पर एक खच्चर संचालक से और हरियाणा के युवक ने मारपीट हो गई। आरोप है कि युवक ने हाथ में पहने स्टील के कड़े से खच्चरवाले के सिर पर वार किया। जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसका वीडियो बनाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद यमुनानगर में भी इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कड़े से किया सिर पर वार

घटना 6 जून की बताई जा रही है। तुंगनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रास्ता बताने को लेकर एक यात्री और घोड़ा-खच्चर संचालक के बीच बहस हो गई। इसी दौरान यमुनानगर निवासी 19 वर्षीय राघव भी विवाद में शामिल हो गया। आरोप है कि उसने बीच-बचाव करने की बजाय खच्चरवाले के साथ मारपीट शुरू कर दी और स्टील के कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया।

वायरल वीडियो में युवक खुद को यमुनानगर का रहने वाला बता रहा है। वीडियो में स्थानीय लोग यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि पहाड़ों में आने वाले कुछ हरियाणवी पर्यटकों के व्यवहार से माहौल खराब हो रहा है। पुलिस दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए ऊखीमठ थाने ले गई है।

इससे  पहले भी कैथल के युवकों ने की थी मारपीट

इससे पहले 20 मई को भी ऋषिकेश में हरियाणा के कैथल निवासी दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। दोनों युवकों पर एक बच्ची की ओर आपत्तिजनक इशारे करने का आरोप लगा था। युवकों का कहना था कि उन्हें केवल HR नंबर की गाड़ी होने की वजह से निशाना बनाया गया। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने अब हरियाणा और उत्तराखंड के बीच पर्यटकों के व्यवहार को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

अन्य ख़बरें जानें-

Tanda youths Drowned in Canal: टांडा के दो युवकों की नहर में डूबने से मौत

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *