Ferozepur Gaba Murder Case: फिरोजपुर में गाबा मर्डर केस के आरोपी पर पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश के दौरान फायरिंग, जानें क्या है पुरा मामला?

Ferozepur Gaba Murder Case: फिरोजपुर के चर्चित गाबा मर्डर केस की जांच के दौरान रविवार को नया मोड़ आया। पुलिस कस्टडी में मौजूद आरोपी विष्णु…

Ferozepur Gaba Murder Case: फिरोजपुर में गाबा मर्डर केस के आरोपी पर पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश के दौरान फायरिंग, जानें क्या है पुरा मामला?

Ferozepur Gaba Murder Case:

फिरोजपुर के चर्चित गाबा मर्डर केस की जांच के दौरान रविवार को नया मोड़ आया। पुलिस कस्टडी में मौजूद आरोपी विष्णु ठाकुर ने भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ और पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे हथियार बरामदी के लिए ले जाया गया था। जहां से पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। इस दौरान फायरिंग में आरोपी घायल हुआ। फिर पुलिस इलाज के लिए अस्पताल ले गई।

आरोपी ने रेकी कर छिपाकर रखे थे हथियार

पुलिस अधिकारी भूपिंदर सिंह ने बताया कि, टीम आरोपी को हथियार बरामदी के लिए ले गई थी। जांच के दौरान पता चला कि घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी ने इलाके की रेकी की थी। हथियार एक जगह छिपाकर रखे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा खतरा टल गया और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया गया। मामले की जांच जारी है।

क्या है मामला?

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मखू के व्यवसायी गुरचरण सिंह गाबा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से दो कथित शूटर गिरफ्तार किए। कस्टडी से भागने की कोशिश की घटना के बाद यह मामला फिर से चर्चा में आ गया। जांच एजेंसियां ​​मर्डर केस से जुड़े अन्य आरोपियों और साजिश के विभिन्न पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Haryanvi Tourists Uttarakhand: उत्तराखंड में हरियाणवी टूरिस्ट विवादों में

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *