Pakistan Blast: खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, पुलिस स्टेशन के पास विस्फोट, 8 पुलिसकर्मियों समेत 14 लोगों की मौत

इस्लामाबाद,  3 अगस्त पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को एक पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला हुआ। जिसमें 8  पुलिसकर्मियों…

पाकिस्तान

इस्लामाबाद,  3 अगस्त

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को एक पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला हुआ। जिसमें 8  पुलिसकर्मियों सहिता 14 लोगों की मौत हो गई। 22 से अधिक लोगों के गंभीर रूप से घायल हुए हैं।  धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने एरिया को सील कर दिया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, घटना के समय काबल चौक के पास आतंकवाद के खिलाफ एक शांति रैली आयोजित की जा रही थी। स्वात के जिला पुलिस अधिकारी उमर खान ने बताया कि इसी दौरान एक संदिग्ध युवक काबल पुलिस स्टेशन के मुख्य गेट पर पहुंचा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर तलाशी लेने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इससे पहले कि पुलिस उसे काबू कर पाती, उसने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया।

धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए। मृतकों में आठ पुलिसकर्मी शामिल हैं, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है।

किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को सील कर जांच और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और हमले के पीछे साजिश की जांच की जा रही है।

घटना पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने गहरा दुख व्यक्त किया और मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए। वहीं, खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

अन्य खबरें जानें –

Commonwealth Games 2026 का समापन: भारत 39 पदकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर, अब 2030 में अहमदाबाद बनेगा मेजबान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *