Thane Horrific Road Accident:
महाराष्ट्र के ठाणे में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। हादसा सोमवार कल्याण-मुरबाड मार्ग पर हुआ। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना एक सीमेंट मिक्सर के सात टैक्सी की जोरदार भिड़ंत के कारण हुई है। सुबह करीब 10:45 बजे मुरबाड के गोविली गांव के पास स्थित रायते पुल यह भयंकर हादसा हुआ है। वैन कल्याण से मुरबाड जा रही थी। इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर के साथ आमने-सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें वैन के परखच्चे उड़ गए।
9 लोगों की मौके पर ही मौत
वैन में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल जाते दम तोड़ा। अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 2 लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और चिकित्सा टीमें युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुट गईं। पुलिस और बचाव दलों ने क्षतिग्रस्त वाहन को काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभी तक छह मृतकों की पहचान
मुरबाड तहसीलदार अभिजीत देशमुख ने बताया कि वैन में सवार 11 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दो घायलों को उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। अब तक छह मृतकों की पहचान हो चुकी है। बाकी की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद कल्याण से अहिल्यानगर जाने वाले मार्ग पर कुछ घंटों तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में साफ कर दिया गया।
अन्य ख़बरें जानें-
Ludhiana Vrindavan Surviver: सोशल मीडिया पर देखी रील की वजह से बची जान
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



