Ludhiana Vrindavan Surviver: सोशल मीडिया पर देखी रील की वजह से बची जान, वृंदावन हादसे में बची महिला ने बयान 

Ludhiana Vrindavan Surviver: लुधियाना की राजिंदर कौर वृंदावन हादसे में मौत को मात देकर लुधियाना पहुंचीं। लुधियाना के जगराओं से 120 श्रद्धालुओं का एक जत्था…

Ludhiana Vrindavan Surviver: सोशल मीडिया पर देखी रील की वजह से बची जान, वृंदावन हादसे में बची महिला ने बयान 

Ludhiana Vrindavan Surviver:

लुधियाना की राजिंदर कौर वृंदावन हादसे में मौत को मात देकर लुधियाना पहुंचीं। लुधियाना के जगराओं से 120 श्रद्धालुओं का एक जत्था वृंदावन गया था। 12 शव लुधियाना के जगराओं पहुंचे। कल यमुना नदी के पास वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं के एक जत्थे के साथ एक भयानक हादसा हो गया। एक नाव में सवार करीब 35 श्रद्धालु यमुना नदी में डूब गए। इनमें से कई लोगों को जिंदा बचा लिया गया। लेकिन करीब 12 लोगों की मौत हो गई। जिनके शव लुधियाना और जगराओं पहुंच गए हैं। जिंदा बचाए गए लोगों में राजिंदर कौर नाम की एक महिला भी शामिल थीं, जो सुरक्षित लुधियाना पहुंचीं। उन्होंने बताया कि यह हादसा कैसे हुआ और वह कैसे बच पाईं।

वृंदावन हादसे में जिंदा बचीं राजिंदर कौर नाम की महिला ने बताया कि वह अक्सर धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जाती रहती हैं। इस बार उनकी गली से आठ श्रद्धालु और जगराओं से श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था वृंदावन गया था, जहां यमुना नदी में नावों के काफिले के साथ यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि सभी लोग भजन गा रहे थे, लेकिन अचानक पुल नीचे आने लगा। नाव के चालक ने नाव को बाहर निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन पुल से टकराने के कारण यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि सभी लोग पानी के नीचे चले गए, तभी अचानक उन्हें सोशल मीडिया पर देखी गई एक रील याद आई, जिसमें बताया गया था कि अगर आप पानी में गिर जाएं, तो खुद को कैसे बचा सकते हैं। उन्होंने ठीक उसी तरीके से अपना मुंह बंद करके पानी में ऊपर आने की कोशिश की। और फिर बचाव दल ने उन्हें बचा लिया।

अन्य ख़बरें जानें-

Jallianwala Bagh: जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी पर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री, समेंत अन्य मंत्रियों ने क्या कहा?

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *