Jallianwala Bagh: जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी पर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री, समेंत अन्य मंत्रियों ने क्या कहा?

Jallianwala Bagh Anniversary: जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा और सम्मान के साथ देश याद कर रहा है। इस अवसर पर…

Jallianwala Bagh: जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी पर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री, समेंत अन्य मंत्रियों ने क्या कहा?

Jallianwala Bagh Anniversary:

जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा और सम्मान के साथ देश याद कर रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने बलिदानियों को नमन करते हुए उनके बलिदान को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि जलियांवाला बाग में प्राण न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान देशवासियों में आजादी के प्रति नई चेतना और दृढ़ संकल्प का संचार करने वाला रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान भारत की अदम्य भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शहीदों का साहस, त्याग और संकल्प आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता, न्याय और गरिमा के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग में निहत्थे लोगों पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी ने अंग्रेजी हुकूमत का अमानवीय चेहरा उजागर कर दिया था।

उन्होंने कहा कि इस जघन्य घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया और भगत सिंह व ऊधम सिंह जैसे क्रांतिकारियों के मन में स्वतंत्रता की ज्वाला को और प्रज्वलित किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 1919 में इस दिन निर्दोष भारतीयों का बलिदान देश के स्वतंत्रता संग्राम का एक निर्णायक और ऐतिहासिक क्षण बना। सिंह ने अपने संदेश में कहा कि उनके बलिदान ने देश की सामूहिक चेतना को जगाया और आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि उनका साहस आज भी पीढ़ियों को न्याय, गरिमा और आत्मसम्मान के लिए खड़े होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जलियांवाला बाग की घटना को भारतीय इतिहास का एक ऐसा अध्याय बताया, जिसने पूरे राष्ट्र को एकजुट कर स्वतंत्रता के लिए संघर्ष की भावना को और मजबूत किया।

अन्य ख़बरें जानें-

Big boost for Talwandi Sabo in Bathinda, CM Bhagwant Singh Mann gifts modern Sub-Divisional Complex with registry to record room facilities under one roof

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *