PM Modi Independence Day: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी के बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग और फ्री ऑनलाइन कोचिंग

दिल्ली, 15 अगस्त आज देश पूरे उत्साह और गर्व के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार…

80वें स्वतंत्रता दिवस

दिल्ली, 15 अगस्त

आज देश पूरे उत्साह और गर्व के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को ऐतिहासिक लाल किले पर 13वीं बार तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। उसके बाद प्रधानमंत्री ने करीबन 76 मिनट का भाषण दिया। जिसमें पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य, आत्मनिर्भरता, युवाओं, महिला आरक्षण, ऊर्जा सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, AI, रक्षा और देश की आर्थिक प्रगति समेत कई अहम मुद्दों पर बात की।

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

PM मोदी ने अपने भाषण में कहा कि भारत का सबसे बड़ा सपना 2047 तक विकसित भारत बनना है। यह लक्ष्य 140 करोड़ भारतीयों की शक्ति और संकल्प से पूरा होगा। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से बड़े सपने देखने और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। PM ने कहा कि छोटे सपनों से काम नहीं होगा।

युवाओं पर बड़ा दांव

प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने घोषणा की कि अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था शुरू करने की बात कही गई।

महिला आरक्षण लागू करने की अपील

PM मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण लागू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए, ताकि देश की माताएं और बहनें नीति निर्माण में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकें।

आत्मनिर्भर भारत पर जोर

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि देश को दूसरों देशों पर निर्भर नहीं रहना है।देश को अपनी क्षमताओं को मजबूत करते हुए आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने मेक इन इंडिया,स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान बताया।

सेमीकंडक्टर और AI पर फोकस

प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर को आधुनिक अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल दुनिया में चिप की भूमिका बेहद अहम है। PM मोदी के मुताबिक भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की दिशा में कदम बढ़ाया है और कई प्लांट शुरू हो चुके हैं।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में AI, चिप और डेटा सेंटर के लिए बड़ी मात्रा में ऊर्जा की जरूरत होगी। इसलिए भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है।

25 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का दावा

PM मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि भारत कभी फ्रैजाइल फाइव अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था, लेकिन अब दुनिया की तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

भारत के वैश्विक ब्रांड बनाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को सिर्फ उत्पादन करने वाला देश नहीं, बल्कि दुनिया के बड़े ब्रांड बनाने वाला देश बनना चाहिए। उन्होंने लक्ष्य रखा कि आने वाले समय में Fortune 500 कंपनियों में भारत की 50 कंपनियां शामिल हों। उन्होंने दुनिया के शीर्ष बैंकों और फार्मा कंपनियों में भारतीय कंपनियों की मजबूत मौजूदगी की जरूरत भी बताई।

नक्सलवाद पर PM मोदी का संदेश

PM मोदी ने नक्सलवाद का जिक्र करते हुए कहा कि हथियारबंद नक्सलवाद काफी हद तक कमजोर हुआ है, लेकिन उन्होंने दिमागी नक्सल शब्द का इस्तेमाल करते हुए समाज को गलत दिशा में ले जाने वाली सोच के प्रति सतर्क रहने की बात कही। उन्होंने युवाओं को ऐसी विचारधाराओं से बचाने और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर दिया।

लाल किले पर वंदे मातरम्का जिक्र

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश उनके त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होने आगे कहा कि आजादी के इतिहास के बाद यह पहला मौका है जब 15 अगस्त को लाल किले पर ‘वंदे मातरम्’ का गायन और वादन हुआ। बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचे गए इस राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन और भी खास बन गया।उन्होंने लाल किले पर वंदे मातरम्गूंजने को ऐतिहासिक अवसर बताया और देशवासियों से राष्ट्र निर्माण के नए संकल्प लेने का आह्वान किया।

बाढ़ और भूस्खलन प्रभावितों के प्रति संवेदना

PM मोदी ने देश के कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार और पूरा देश प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में देशवासियों से बड़े लक्ष्य तय करने, आत्मनिर्भरता को मजबूत करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया

अन्य खबरें जानें –

Awarapan 2 : इमरान हाशमी की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, बंटवारा 1947’ को छोड़ा पीछे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *