Patiala Robbery Gang Busted:
पटियाला में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे पुलिस ने लूट चोरी की एक कार एक बिना रजिस्ट्रेशन वाली बाइक, मोबाइल फोन के साथ एक चाकू भी बरामद किया है। हाल के मामले में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के पास एक व्यक्ति को रोका और उससे नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीन लिया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की।
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में व्यक्ति से की लुट
SSP पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि, इस संबंध में, पुलिस स्टेशन सिविल लाइंस पटियाला में धारा 311, 115(2), 118(1), 190, 191 BNS के तहत कार्रवाई की गई। शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि 12-05-2026 को कुछ युवकों ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के पास एक व्यक्ति को रोका और उससे नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीन लिया। तत्काल कार्रवाई पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की एक कार, एक बिना रजिस्ट्रेशन वाली मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया है।
पहले से भी दर्ज है मामले
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह, जसवीर सिंह, नरिंदर सिंह और दिलप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी और रिमांड हासिल करेगी ताकि इन घटनाओं के संबंध में आगे की पूछताछ की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
अन्य ख़बरें जानें-
Dhuri Bomb Threat: धुरी में स्कूलों और रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



