Dhuri Bomb Threat:
धुरी में स्कूलों और रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी की खबर से हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने स्कूलों और रेलवे स्टेशन की बारीकी से जांच की। आने-जाने वाले हर (Dhuri Bomb Threat) व्यक्ति पर नज़र रखी।
पुलिस ने की गहन जांच
धमकी मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया। जैसे ही पुलिस को इस धमकी के बारे में जानकारी मिली, पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्कूलों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन की भी गहन जांच शुरू कर दी। इस दौरान डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा टीमों द्वारा भी जांच-पड़ताल की गई। हालांकि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने निगरानी और बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वालों की पहचान करने के लिए जांच जारी है और लोगों को घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
ED Summons GMADA Chief: ED ने मोहाली GMADA मुख्य संदीप कुमार को मनी लॉन्ड्रिंग
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



