PANCHKULA स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग के तीन मामले दर्ज ,7 दिन के पुलिस रिमांड

पंचकूला, 3  अगस्त पुलिस कमिश्नर IPS पंकज नैन के नेतृत्व में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचकूला…

पंचकूला

पंचकूला, 3  अगस्त

पुलिस कमिश्नर IPS पंकज नैन के नेतृत्व में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को स्विस लाउंज फायरिंग मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस मामले में क्राइम ब्रांच-1 ने राजस्थान की जिला जेल श्रीगंगानगर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चौथे आरोपी शकील अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज हैं।

यह मामला 4 जून 2026 को सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज की पार्किंग में हुई  फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें रतन चंद और ललित गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच के दौरान पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शकील अंसारी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी।  साथ ही आरोपी से उन स्थानों की निशानदेही भी करवाई जाएगी जहां हथियार और कैश छिपाकर रखे गए थे। इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों और पूरे आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अन्य खबरें जानें –

देशभर में बारिश का कहर, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली से 10 की मौत, UP की 10 नदियां उफान पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *