Punjab MC Election Campaign: पंजाब में नगर निगम चुनावों के प्रचार अभियान तेज, चुनावी सामग्री कारोबार को में भी तेजी की उम्मीद

Punjab MC Election Campaign: पंजाब में नगर निगम और नगर कौंसिल चुनावों को लेकर चुनाव प्रचार अब धीरे-धीरे पूरी रफ्तार पकड़ने लगा है। शहरों और…

Punjab MC Election Campaign: पंजाब में नगर निगम चुनावों के प्रचार अभियान तेज, चुनावी सामग्री कारोबार को में भी तेजी की उम्मीद

Punjab MC Election Campaign:

पंजाब में नगर निगम और नगर कौंसिल चुनावों को लेकर चुनाव प्रचार अब धीरे-धीरे पूरी रफ्तार पकड़ने लगा है। शहरों और कस्बों में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं और इसी के साथ चुनावी बाजारों में भी रौनक दिखाई देने लगी है।चुनाव प्रचार के माहौल के बीच चुनावी सामग्री बेचने वाले व्यापारियों को भी इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।  कपूरथला में इन दिनों अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के चुनाव चिन्हों वाले झंडे, लड़ियां, गले में डालने वाले पटके, हाथों में पहनने वाले बैंड और अन्य प्रचार सामग्री बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुकी है।

सहारनपुर से पहुंचे व्यापारी

यह चुनावी सामग्री बेचने वाले व्यापारी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और उत्तराखंड क्षेत्र से कपूरथला पहुंचे हैं। व्यापारियों ने बताया कि वे पहले शाहजहांपुर में भी चुनावों के दौरान इसी तरह का कारोबार कर चुके हैं, जहां उन्हें लोगों और राजनीतिक पार्टियों की ओर से अच्छा समर्थन मिला था।

कपूरथला में खोला गया विशेष चुनावी आउटलेट

व्यापारियों ने नगर निगम चुनावों को देखते हुए कपूरथला में अपना विशेष चुनावी आउटलेट शुरू किया है। उनकी दुकान पर हर राजनीतिक पार्टी के लिए अलग-अलग प्रकार की चुनावी सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। व्यापारियों के अनुसार विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि लगातार उनकी दुकान पर पहुंच रहे हैं। कई लोग प्रचार सामग्री देख रहे हैं, जबकि कुछ पार्टियों की ओर से सामान की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

पारंपरिक प्रचार सामग्री का क्रेज बरकरार

व्यापारियों का कहना है कि भले ही आज के समय में सोशल मीडिया का ट्रेंड काफी बढ़ गया हो, लेकिन चुनावी झंडों, पटकों और अन्य प्रचार सामग्री का अपना अलग महत्व है। इन चीजों से चुनावी माहौल बनता है और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिलता है।

Punjab MC Election Campaign: पंजाब में नगर निगम चुनावों के प्रचार अभियान तेज, चुनावी सामग्री कारोबार को में भी तेजी की उम्मीद
Punjab MC Election Campaign: पंजाब में नगर निगम चुनावों के प्रचार की सामग्री

उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे चुनाव प्रचार तेज होगा और ऑर्डर बढ़ेंगे, उसी हिसाब से आने वाले दिनों में अधिक मात्रा में सामान भी मंगवाया जाएगा ताकि किसी तरह की कमी न रहे। व्यापारियों ने विश्वास जताया कि पंजाब में इस बार चुनावी सामग्री का कारोबार अच्छा रहेगा और आने वाले दिनों में उनकी बिक्री में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

अन्य ख़बरें जानें-

Patiala Robbery Gang: पटियाला में लूट के गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की कार बिना रजिस्ट्रेशन वाली बाइक, मोबाइल फोन और चाकू बरामद

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *