Punjab CM Health Insurance Scheme: पंजाब सरकार ने लॉन्च की मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना; ₹10 लाख का मुफ्त इलाज, 3 करोड़ को फायदा, जानिए आपको कैसे मिलेगा इसका फाईदा?

Punjab CM Health Insurance Scheme launched: पंजाब सरकार आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का औपचारिक रूप से मोहाली से शुभारंभ किया। इस…

Punjab CM Health Insurance Scheme: पंजाब सरकार ने लॉन्च की मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना; ₹10 लाख का मुफ्त इलाज, 3 करोड़ को फायदा, जानिए आपको कैसे मिलेगा इसका फाईदा?

Punjab CM Health Insurance Scheme launched:

पंजाब सरकार आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का औपचारिक रूप से मोहाली से शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी कार्यक्रम में शामिल रहे। इस योजना के तहत राज्य के लगभग 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। सरकार का (Punjab CM Health Insurance Scheme launched) कहना है कि इस स्कीम में हर तरह का खर्च शामिल होगा।

Punjab CM Health Insurance Scheme launched, क्या है इसके फाईदे-

इस योजना के लाभ में न कोई इनकम का चक्कर है और न ही एज लिमिट। पंजाब का आधार और वोटर कार्ड होना चाहिए और पूरा परिवार स्कीम का लाभ उठा सकता है। इससे 65 लाख परिवारों के करीब 3 करोड़ पंजाबियों को फायदा होगा। स्कीम की लॉन्चिंग से पहले पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि मैंने अपने जीवन के 40 साल अस्पताल में बताए हैं। मैंने मरीजों को बीमारी से भागते और कर्ज से मरते देखा है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम में कार्ड बनने से लेकर इलाज तक किसी को कोई एक रुपए नहीं देना होगा। सेहत योजना में क्रिटिकल केयर, कीमोथेरेपी, डिलीवरी और सभी तरह की सर्जरी शामिल की गई हैं। एडवांस सर्जरी को भी स्कीम में शामिल किया गया है।

पंजीकरण के लिए 9000 सेंटर एनरोलमेंट सेंटर-

स्कीम के तहत अस्पताल जाने पर सभी तरह के टेस्ट, दवाइयों और सर्जरी का पूरा खर्च शामिल है। करीब 9000 सेंटर एनरोलमेंट सेंटर बनाए गए हैं। यूथ क्लब के मेंबर घर-घर जाकर पर्चियां देंगे। इसके बाद लोग अपने आधार और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर जाएंगे। फोन पर ही उन्हें कार्ड बनने की जानकारी मिल जाएगी। स्कीम में अस्पताल अहम पार्टनर हैं। उन्हें पैकेज बढ़ाकर लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं। स्कीम में शामिल अस्पतालों को 15 दिन के भीतर पेमेंट की जाएगी। अब तक 900 अस्पताल इम्पैनल हो चुके हैं।

अन्य ख़बरें जानें- Charanjit Singh Channi at Delhi: चरणजीत सिंह चन्नी पहुचें जवाहर भवन, लेकिन अन्दर नहीं मिली एंट्री, उटले पांव लौटे वापिस
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *