Dera Baba Nana: डेरा बाबा नानक के करतारपुर कॉरिडोर पुलिस ने एक एम्बुलेंस में हेरोइन के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Dera Baba Nanak: डेरा बाबा नानक के श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर थाने की पुलिस द्वारा एक सरकारी एम्बुलेंस से हेरोइन बरामद की गई है। इसमें…

: Police at the Kartarpur Corridor in Dera Baba Nanak arrested three people with heroin in an ambulance.

Dera Baba Nanak:

डेरा बाबा नानक के श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर थाने की पुलिस द्वारा एक सरकारी एम्बुलेंस से हेरोइन बरामद की गई है। इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए SHO गुरदर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर (Dera Baba Nanak)  थी। इस दौरान, पुल सुआ गांव काहलांवाली में एक एम्बुलेंस नंबर PB11CV7110 संदिग्ध हालत में खड़ी थी।

जांच करने पता चला की इसमें तीन युवक थे। वे एम्बुलेंस की पिछली सीट पर बेंच पर कंप्यूटर रखकर कुछ नशीला पदार्थ तौलते हुए दिखाई दिए।  इस बीच, पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया और उनसे उनके नाम और पते पूछे। युवकों ने अपने नाम गुरविंदर सिंह, निवासी काहलांवाली, कुलदीप सिंह, निवासी अब्दाल और रॉबिन मसीह, निवासी गांव खासा, थाना डेरा बाबा नानक बताया।

Dera Baba Nanak, कुल 10 ग्राम हेरोइन बरामद-

SHO गुरदर्शन सिंह ने आगे बताया कि इसके बाद, गुरविंदर सिंह से 4 ग्राम और कुलदीप सिंह और रॉबिन मसीह से 3-3 ग्राम हेरोइन बरामद की गई और तीनों को गिरफ्तार करके थाने लाया गया, जहां इन तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया गया है।

अन्य ख़बरें जानें-  Punjab CM Health Insurance Scheme: पंजाब सरकार ने लॉन्च की मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना; ₹10 लाख का मुफ्त इलाज, 3 करोड़ को फायदा, जानिए आपको कैसे मिलेगा इसका फाईदा?
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *