Jammu and Kashmir Army Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, सेना के चार जवानों की गई जान, नौ जवान घायल, जानिए कैसे हुआ या हादसा?

Jammu and Kashmir Army Vehicle Accident Doda: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भयानक सड़क हादसे हुआ है। इसमें सेना के चार जवान की जान चली…

Jammu and Kashmir Army Vehicle Accident

Jammu and Kashmir Army Vehicle Accident Doda:

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भयानक सड़क हादसे हुआ है। इसमें सेना के चार जवान की जान चली गई। इसके अलावा नौ अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ है।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सेना का बुलेटप्रूफ वाहन निकट के पोस्ट की तरफ जा रहा था। इसमें 17 जवान सवार थे। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

चार जवानों के शव बरामद-

जानकारी पर सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू शुरू किया। मौके से चार जवानों के शव बरामद किए गए। नौ जवानों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया।

सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू शुरू किया
सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू शुरू किया

इसमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्हें विशेष उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया है। अन्य घायलों का इलाज नजदीकी सैन्य चिकित्सा केंद्रों में चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें जानें-
Jammu and Kashmir Army Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, सेना के चार जवानों की गई जान
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *