Andhra Pradesh Factory Blast: आंध्र प्रदेश के समालकोट में फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 18 की मौत 6 गंभीर रूप से घायल, जानिए सीएम ने क्या कहा?

Andhra Pradesh Factory Blast: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के समालकोट मंडल में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके…

Andhra Pradesh Factory Blast: आंध्र प्रदेश के समालकोट में फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 18 की मौत 6 गंभीर रूप से घायल, जानिए सीएम ने क्या कहा?

Andhra Pradesh Factory Blast:

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के समालकोट मंडल में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। फैक्ट्री में धमाके के बक्त 20 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

विस्फोट की सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में लग गई। घायलों को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। इसमें बुरी तरह जलने वाले कई लोगों की हालत गंभीर है। धमाके की वजह से शवों के चीथड़े उड़ गए और आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है और उन्हें प्रभावित लोगों को तुरंत मदद देने का निर्देश दिया है। नायडू ने कहा, हम राहत के उपायों पर नजर रख रहे हैं और दुखी परिवारों के साथ खड़े हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Moga Tragic Accident: मोगा में साइन बोर्ड पिल्लर से टकराई कार, बरनाला के पटवारी की दर्दनाक मौत

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *