ग्रेटर नोएडा की शाहबेरी फर्नीचर मार्केट की दुकान में लगी आग, धुंए के कारण एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

नोएडा, 14 अगस्त ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में गुरुवार देर रात CNC लकड़ी कटिंग की दुकान में भीषण आग लग गई। आग…

नोएडा

नोएडा, 14 अगस्त

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में गुरुवार देर रात CNC लकड़ी कटिंग की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय दुकान के अंदर दो युवक सो रहे थे, जो धुएं के कारण बेहोश हो गए।

आग की सुचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गांड़ियां मौके पर पहुंची।  दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर अंदर फंसे हुए दोनों बेहोश युवकों को बाहर निकाला। जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां, डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है।

सात दमकल गाड़ियां भेजी गईं

फाय़र आफिसर के मुताबिक, आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की सात गाड़ियां रवाना की गई थीं। हालांकि मौके पर पहुंची एक ही गाड़ी की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दुकान में लकड़ी, फोम, प्लाईवुड और फर्नीचर से जुड़ा सामान रखा था, जिसके चलते आग तेजी से फैली। आग से दुकान में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख बन गया।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

पुलिस और विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

अन्य खबरें जानें –

Chamoli Tunnel Landslide: चमोली में निर्माणाधीन टनल में हादसा, 9 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *