चमोली, 14 अगस्त
उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी के मायापुर में गुरुवार को शाम THDC की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में पानी, मलबा और पत्थर घुसने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के समय टनल में काम कर रहे कई मजदूर अंदर फंस गए। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है,जबकि कईँ मजदूरोँ को बाहर सुरक्षित निकाला गया है।प्रशासन द्वारा राहत एंव बचाव कार्य लगातार जारी है।
शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा था कि टनल में 26 से 28 लोग अंदर फंसे हुए हैं। बचाव दल ने 21 मजदूरों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया था। जिसमें से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।अभी भी कुछ मजदूरों के अंदर फंसे होने की आंशका जताई जा रही है।
पानी और मलबे के कारण रेस्क्यू में मुश्किल
टनल के अंदर पानी और मलबा भारी मात्रा में होने के कारण रेस्क्यू में बहुत मुश्किल आई ।
हादसे के बाद टनल के अंदर भारी मात्रा में पानी और मलबा भर गया, जिससे बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया। NDRF टीम द्वारा विशेष उपकरणों की मदद से बचाव दल अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।
बताया जा रहा है कि टनल के अंदर सरिया बांधने का काम चल रहा था। अचानक करीब 150 मीटर दुर लैंडस्लाइड हुई और पानी,मलबा और पत्थर टनल के अंदर आ गए।
NDRF, SDRF और सेना की टीमें तैनात
बचाव कार्य के लिए NDRF, SDRF पुलिस , फायर सर्विस और सेना की टीमें मौके पर तैनात हैं।
CM धामी करेंगे घटनास्थल का निरीक्षण
CM पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता टनल में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। उन्होंने रेस्क्यू किए गए मजदूरों के इलाज में किसी भी तरह की कमी न रखने के निर्देश दिए हैं। CM धामी ने घटनास्थल पुहंचकर राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुचंकर घायल मजदूरोँ से मुलाकात कर उनसे हाल जाना।
फिलहाल घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं औऱ पूरे रेस्क्यू आपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।



