Moga Tragic Accident :
पंजाब में बरनाला में शुक्रवार देर रात खतरनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मोगा के निहाल सिंह वाला के निकट गांव बिलासपुर के मेन हाईवे पर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड के पिल्लर से आई-10 कार टकरा गई। इस खतरनाक टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अनीश कुमार गोयल के रूप में हुई। वह पेशे से पटवारी था।
अचानक कार हुई अनियंत्रित-
सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए कानूनगो अमनदीप सिंह ने बताया कि अनीश कुमार की ड्यूटी बधनी कलां के हलका गांव मीनियां में थी। वह एक रिश्तेदार के यहां शादी के जागो समागम में शामिल होने के बाद अपनी आई-10 कार से बरनाला लौट रहा था। निहाल सिंह वाला के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड के पिल्लर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप-
राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। शनिवार को मोगा के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। अनीश कुमार अपने व्यवहार और कार्यशैली के कारण क्षेत्र में जाने जाते थे।
अन्य ख़बरें जानें-
Fatehgarh Sahib Kidnap: फतेहगढ़ साहिब में दिनदहाड़े स्कूल गेट के बाहर से



