Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों में चंडीगढ़ के दंपति की गई जान, जानिए क्या रहा हादसे का कारण?

Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसों में चंडीगढ़ के दंपति की जान चली गई। हादसा शिमला जिले के कुमारसैन के पास पेश आया…

Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों में चंडीगढ़ के दंपति की गई जान, जानिए क्या रहा हादसे का कारण?

Himachal Accident:

हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसों में चंडीगढ़ के दंपति की जान चली गई। हादसा शिमला जिले के कुमारसैन के पास पेश आया हैं। जिनमें चंडीगढ़ के दंपति की जान चली गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थार गाड़ी 150 मीटर खाई में गिरी-

पुलिस थाना कुमारसैन के तहत जब्बलपुर के पास शनिवार सुबह एक थार गाड़ी (HR 98X-1948) सड़क से करीब 150 मीटर नीचे जाबल नाले में गिर गई। स्थानीय निवासी रोहित कुमार ने बताया कि जब वह सो रहे थे, तभी उन्होंने जोरदार धमाके की आवाज सुनी। बाहर निकलकर देखा तो एक गाड़ी नाले में गिरी हुई थी।

पत्नी की अस्पताल ले जाते हुई मौत-

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि चालक अंकुर राजपाल पुत्र पृथ्वी राज राजपाल निवासी सैक्टर 48ए, चंडीगढ़ गाड़ी से बाहर छिटक गया था। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, गाड़ी के अंदर उसकी पत्नी अपराजिता सीट बैल्ट से बंधी हुई थी और दर्द से कराह रही थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और 108 एम्बुलैंस से कोटगढ़ अस्पताल भेजा। वहां से उसे आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में ठियोग के पास उसकी हालत बिगड़ गई, जिस पर उसे ठियोग अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ।

अन्य ख़बरें जानें-

Andhra Pradesh Factory Blast: आंध्र प्रदेश के समालकोट में फैक्ट्री में बड़ा धमाका

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *