Israel US Airstrike On Iran: इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हुई हमले में लड़कियों के स्कूल पर हमला से 40 लोगों की मौत

Israel US Airstrike On Iran: इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हुई हमले में राजधानी तेहरान समेत कई मिलाइलें दागी हैं। वहीं ईरान ने भी…

Israel US Airstrike On Iran: इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हुई हमले में लड़कियों के स्कूल पर हमला से 40 लोगों की मौत

Israel US Airstrike On Iran:

इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हुई हमले में राजधानी तेहरान समेत कई मिलाइलें दागी हैं। वहीं ईरान ने भी पलटवार किया है। जिसके बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया। ईरान ने चेतावनी दी है कि इजरायल और अमेरिका के हमलों का पूरी मजबूती के साथ जवाब दिया जाएगा। ईरान को हूती और हिजबुल्लाह का साथ मिल गया है। जिसके बाद लेबनान से हिजबुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर मिसाइलें दागी है।

स्कूल पर इजरायली हमले में 24 से अधिक की मौत-

ईरान के एक गवर्नर ने कहा कि दक्षिणी ईरान के मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट और सरकारी मीडिया के मुताबिक, लड़कियों के प्राइमरी स्कूल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। ईरान के एक स्थानीय अधिकारी ने सरकारी न्यूज़ एजेंसी आईआरएनए को बताया है कि 28 फ़रवरी को एक स्कूल पर हुए इसराइली हमले में 40 लोगों की मौत हुई है।

 

Israel US Airstrike On Iran-

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उसने ईरानी मिसाइलों से इजरायली और US बेस पर हमला किया है। उसका जवाबी ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक उसका दुश्मन पूरी तरह से हार नहीं जाता। ईरान ने कहा कि इस इलाके में सभी US बेस, रिसोर्स और इंटरेस्ट को सही टारगेट माना जाता है।

एयर इंडिया की सभी उड़ाने रद्द-

एअर इंडिया से एक्स पोस्ट में कहा कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में उत्पन्न हो रही स्थिति को देखते हुए, एअर इंडिया ने मीडिल ईस्ट जाने वाली सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। एअर इडिंया ने एक्स पर लिखा, ‘मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं, हम अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों में चंडीगढ़ के दंपति की गई जान, जानिए क्या रहा हादसे का कारण?

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *