BANGLADESH में बड़ा सियासी भूचाल, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा

ढाका, 25 जुलाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के खत्म होने से दो साल पहले ही इस्तीफा दे दिया। उनका…

BANGLADESH

ढाका, 25 जुलाई

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के खत्म होने से दो साल पहले ही इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल वर्ष 2028 तक था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए समय से पहले पद छोड़ दिया।राष्ट्रीय संसद के स्पीकर ने औपचारिक रूप से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

बांग्लादेशी राष्ट्रपति ने मीडिया में बताया कि वें कई समय ये स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।कुछ खुफिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ गुप्त फोन बातचीत और उनकी संभावित वापसी की चर्चाओं के बाद राष्ट्रपति पर राजनीतिक दबाव बढ़ गया था।

बांग्लादेश में राष्ट्रपति का पद मुख्य रूप से संवैधानिक और औपचारिक माना जाता है, जबकि कार्यपालिका की वास्तविक शक्तियां प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल के पास होती हैं। इसके बावजूद राजनीतिक संकट के समय राष्ट्रपति की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।

बांग्लादेश के संविधान के अनुच्छेद 123 के अनुसार, राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद 90 दिनों के भीतर नए राष्ट्रपति का चुनाव कराना अनिवार्य है। नए राष्ट्रपति का चुनाव संसद के सदस्य मतदान के जरिए करेंगे।

 अन्य खबरें जानें-

NEET PAPER LEAK पर सरकार का बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी किए बर्खास्त, नई टीम होगी तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *