दिल्ली, 25 जुलाई
नीट पेपर लीक मामले को लेकर CJP का जंतर-मंतर पर आंदोलन लगातार जारी है। केंद्र सरकार और CJP के बीच आज दोपहर तीसरे दौर की वार्ता होगी। पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अब भी अडिग है।
सरकार के साथ बैठक के बाद CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि मुआवजे और कानूनी मामलों पर सरकार मान चुकी है। लेकिन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कोई फैंसला नहीं आया है। जब तक इस पर कोई ठोस फैसला नहीं होता, तब तक बैठकों का कोई मतलब नहीं है। यदि सरकार इस्तीफा नहीं चाहती तो साफ बता दे, ताकि पार्टी आगे की कोई रणनीति तय कर सके।सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से जुड़ी दो त याचिकाओं पर 27 जुलाई को सुनवाई करने पर सहमति जताई है।
जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन का असर आसपास के बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है। सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधों के चलते दुकानें, बैंक, कार्यालय और रेस्टोरेंट प्रभावित हुए हैं।लेकिन प्रदर्शन में शामिल युवाओं के बीच संविधान, सामाजिक न्याय और भगत सिंह से जुड़ी पुस्तकों की मांग बढ़ी है।
दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने सभी कर्मियों की नियमित छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। वहीं छात्र आंदोलन को देखते हुए दिल्ली में शराब की दुकानें आज और कल रात 8 बजे तक ही खुली रहेंगी।
सप्ताह के अंत होने के कारण जंतर-मंतर पर भीड़ बढ़ने की संभावना है।आज भी दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद रहेंगे। कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल छात्र आंदोलन और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग का समर्थन कर रहे हैं। अब सभी की नजर आज होने वाली सरकार और CJP के बीच तीसरे दौर की वार्ता पर टिकी है।
अन्य खबरें जानें-
NEET PAPER LEAK पर सरकार का बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी किए बर्खास्त, नई टीम होगी तैयार



