COMMONWEALTH GAMES 2026: झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, बॉक्सिंग में जादुमणि की शानदार जीत

राष्ट्रमंडल खेल 2026 के दूसरे दिन भारत के खाते में पहला पदक आ गया। बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुष हेवीवेट वर्ग में…

COMMONWEALTH GAMES

राष्ट्रमंडल खेल 2026 के दूसरे दिन भारत के खाते में पहला पदक आ गया। बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुष हेवीवेट वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोल दिया। झंडू ने 190 किलोग्राम की सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट के साथ 130.9 अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर रहे। नाइजीरिया के रिलुवान इदरीस ने स्वर्ण जबकि इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग ने रजत पदक जीता।

दिन की शुरुआत भारत के लिए मिली-जुली रही। पुरुष और महिला लाइटवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ी पदक के बेहद करीब पहुंचकर भी सफल नहीं हो पैरा तैराकी में भी भारत पदक से मामूली अंतर से चूक गया। पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग के फाइनल में RVVBK बुडिगिना 57.57 सेकेंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे और कांस्य पदक से थोड़ा पीछे रह गए।

बॉक्सिंग में भारत को अच्छी शुरुआत मिली। जादुमणि सिंह ने पुरुष 55 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में मेजबान स्कॉटलैंड के आरोन कुलेन को 5-0 से हराकर राउंड ऑफ-16 में प्रवेश किया। पांचों जजों ने तीनों राउंड में जादुमणि के पक्ष में फैसला दिया।लॉन बॉल्स में पुतुल सोनोवाल ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर भारत की उम्मीदों को मजबूत किया।

दूसरे दिन के अंत तक भारत को एक कांस्य पदक मिला है, जबकि कई खिलाड़ी पदक के बेहद करीब पहुंचकर भी सफलता हासिल नहीं कर सके। आने वाले मुकाबलों में भारतीय दल से पदकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद रहेगी।

 अन्य खबरें जानें-

NEET PAPER LEAK: सरकार-CJP के बीच आज तीसरे दौर की वार्ता, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी पार्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *