Earthquake: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक 4 बार ड़ोली धरती, अफगानिस्तान में दो झटके

14 अगस्त आज सुबह महाराष्ट्र के नासिक से लेकर हिमाचल प्रदेश के चंबा और पड़ोसी देश अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंपीय…

इंडोनेशिया

14 अगस्त

आज सुबह महाराष्ट्र के नासिक से लेकर हिमाचल प्रदेश के चंबा और पड़ोसी देश अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंपीय आंकड़ों के अनुसार , सात घंटे के दौरान अलग-अलग इलाकों में कुल चार भूकंप दर्ज किए गए। इनमें सबसे ज्यादा तीव्रता 4.4 रही, जो अफगानिस्तान में दर्ज की गई।

नासिक में 3.4 तीव्रता का भूकंप

महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह 5 बजकर 32 मिनट 39 सेकंड पर भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन के करीब 3 किलोमीटर नीचे था।भूकंप के झटकों को महसूस कर लोगों में डर का माहौल है, हालांकि किसी भी तरह का कोई जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

चंबा में 3.0 तीव्रता के झटके

हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी शुक्रवार सुबह धरती कांपी। यहां 6 बजकर 36 मिनट 28 सेकंड पर 3.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसकी गहराई जमीन के भीतर करीब 5 किलोमीटर थी। यहां भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

अफगानिस्तान में 12 मिनट के अंतराल पर दो भूकंप

अफगानिस्तान में शुक्रवार तड़के दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला भूकंप सुबह 4 बजकर 29 मिनट 30 सेकंड पर आया, जिसकी तीव्रता 4.0 और गहराई 147 किलोमीटर दर्ज की गई।

इसके करीब 12 मिनट बाद 4 बजकर 41 मिनट 54 सेकंड पर दूसरा भूकंप आया। इसकी तीव्रता 4.4 रही और गहराई 136 किलोमीटर दर्ज की गई।

लगातार सामने आ रही भूकंपीय गतिविधियों के बीच स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

अन्य खबरें जानें –

Weather Update: भारी बारिश से बिगड़े हालात, चमोली टनल हादसे में 9 लोगों की मौत,पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *