Himachal News:
हिमाचल में युवक ने लड़की के शादी को मना करने पर उसके घर में आग लगा दी। पड़ोसियों की सतर्कता के कारण लड़की के परिवार के सदस्य मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना कुल्लू जिला के उपमंडल आनी की ग्राम पंचायत कुठेड़ के एक गांव की बताई जा रही है।
Himachal News, धमकी भी दी थी-
पीड़ित राजेश कुमार, निवासी कटाहर ने पुलिस को बताया कि पंकज शर्मा नामक युवक उनकी बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा था। परिवार के रिश्ते को मना करने के पर ओरोपी ने धमकी दी थी। आरोपित ने साफ शब्दों में कहा था कि यदि उसकी शादी राजेश की बेटी से नहीं करवाई गई, तो वह पूरे परिवार को घर के अंदर ही आग लगाकर राख कर देगा। इस तरह रात को उसने इस खौफनाक धमकी को अंजाम दिया।
पड़ोस की महिली चिल्लाई-
पुलिस में दर्ज बयान के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे राजेश कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ भोजन करने के बाद सो गए थे। करीब 10:30 बजे अचानक घर की बाहरी दीवारों से आग की लपटें उठने लगीं। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली महिला ने आग की लपटें देखीं और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। आवाज सुनकर राजेश और उनका परिवार गहरी नींद से जागा और आनन-फानन में घर से बाहर निकला।
आरोपी फरार-
शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर जमा लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी लुहरी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामल दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।



