J&K Encounter:
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू क्षेत्र में आज सुरक्षाबलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें संगठन के शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों के अनुसार यह एनकाउंटर तब शुरू हुआ जब सेना ने छात्रू के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्हें दो संदिग्ध आतंकवादियों के इलाके में होने की सूचना मिली थी।
#𝗪𝗵𝗶𝘁𝗲𝗞𝗻𝗶𝗴𝗵𝘁𝗖𝗼𝗿𝗽𝘀 | #𝗖𝗼𝗻𝘁𝗮𝗰𝘁𝗘𝘀𝘁𝗮𝗯𝗹𝗶𝘀𝗵𝗲𝗱
𝗖𝗢𝗡𝗧𝗔𝗖𝗧 𝗘𝗦𝗧𝗔𝗕𝗟𝗜𝗦𝗛𝗘𝗗 𝗪𝗜𝗧𝗛 𝗧𝗘𝗥𝗥𝗢𝗥𝗜𝗦𝗧𝗦 | 𝗢𝗣 𝗧𝗥𝗔𝗦𝗛𝗜 – 𝗜
Troops of #WhiteKnightCorps, alongwith @JmuKmrPolice and #CRPF, in a joint operation, established contact…
— White Knight Corps (@Whiteknight_IA) February 22, 2026
सूत्रों के मानें तो कमांडर ने पहले भी कई बार सुरक्षा बलों को चकमा दिया था। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की ओर से भारी गोलीबारी की गई, लेकिन सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आतंकियों को ठिकाने लगाया। इस संयुक्त ऑपरेशन में जम्मू और कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ, और 2 पैरासाफोर्स शामिल थे।
#𝗪𝗵𝗶𝘁𝗲𝗞𝗻𝗶𝗴𝗵𝘁𝗖𝗼𝗿𝗽𝘀 | #𝗖𝗼𝗻𝘁𝗮𝗰𝘁𝗘𝘀𝘁𝗮𝗯𝗹𝗶𝘀𝗵𝗲𝗱
𝗖𝗢𝗡𝗧𝗔𝗖𝗧 𝗘𝗦𝗧𝗔𝗕𝗟𝗜𝗦𝗛𝗘𝗗 𝗪𝗜𝗧𝗛 𝗧𝗘𝗥𝗥𝗢𝗥𝗜𝗦𝗧𝗦 | 𝗢𝗣 𝗧𝗥𝗔𝗦𝗛𝗜 – 𝗜
Troops of #WhiteKnightCorps, alongwith @JmuKmrPolice and #CRPF, in a joint operation, established contact…
— White Knight Corps (@Whiteknight_IA) February 22, 2026
सेना के व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रणनीतिक सटीकता और पूर्ण समन्वय के साथ मुठभेड़ स्थल पर नियंत्रण किया। इस कार्रवाई में दो आतंकवादी सफलतापूर्वक निष्क्रिय किए गए और उनके पास से 2 एके-47 राइफलें और 5 एके मैगजीन बरामद हुई। सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है और अभी भी यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान जारी है कि क्षेत्र में कोई और आतंकवादी मौजूद न हों।



