बर्लिन, 27 जुलाई
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित प्राइड समारोह के दौरान हुए कथित आतंकी हमले के मुख्य संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे की तलाश के बाद मुठभेड़ में मार गिराया।आरोपी का नाम अब्दुल बल्लाउट है, जोकि 21 साल का है। परेड में आरोपी ने वैन चढ़ाकर हमला किया था, जिससे एक महिला की मौत हो गई और 29 लोग घायल हैं।जांच एजेंसियों के अनुसार इस हमले को इस्लामी चरमपंथ से प्रेरित आतंकी घटना माना जा रहा है।
जर्मनी के गृह मंत्री अलेक्जेंडर डोब्रिंट ने बताया कि रविवार शाम को सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने संदिग्ध को चारो ओर से घेर लिया था। आरोपी धारदार हथियार लेकर जवानों की ओर बढ़ा, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
IS में शामिल होने की कर चुका था कोशिश
अब्दुल बल्लाउट जर्मनी का रहने वाला है और उसके परिवार का संबंध लेबनान से है। वर्ष 2025 में आरोपी ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने की कोशिश की थी। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकार्ड खोज रही है। मई 2026 में बर्लिन की अदालात ने उसे हिंसक वारदात की तैयारी और सोशल मीडिया पर आईएस के प्रचार का दोषी ठहराया था और उसे सजा सुनाई गई थी।
मई 2026 में बर्लिन की एक किशोर अदालत ने उसे राज्य की सुरक्षा के खिलाफ हिंसक वारदात की तैयारी और सोशल मीडिया पर आईएस के प्रचार का दोषी ठहराया था। हालांकि अदालत ने उसे एक वर्ष दस महीने की निलंबित सजा सुनाते हुए रिहा कर दिया था। अभियोजन पक्ष ने इस फैसले के खिलाफ अपील कर रखी थी।
सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
हमले के बाद रविवार को हजारों लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर फूल, मोमबत्तियां रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। गृह मंत्री ने देशभर में होने वाले प्राइड समेत अन्य बड़े आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर उसे और मजबूत करने का आश्वासन दिया।
अन्य खबरें जानें –



