दिल्ली, 27 जुलाई
बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के सक्रिय होने से देशभर में मानसून ने एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।कई राज्यों में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
मध्य प्रदेश के कईं जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में 27 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है। उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।राजस्थान में भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है।
उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखीमपुर खीरी और बहराइच में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण घाघरा, शारदा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बलिया में सरयू नदी के तेज बहाव में एक सरकारी स्कूल बह गया, जबकि खराब मौसम के चलते काठमांडू जाने वाली एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा।
लाहौल-स्पीति में फटा बादल
हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति की मयाड़ घाटी में बादल फटने से एक पुल और सड़क बह गई, जिससे सात गांवों का संपर्क कट गया। मौसम विभाग ने 28 से 31 जुलाई तक कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और फ्लैश फ्लड व भूस्खलन की आशंका जताई है।
असम में अब तक 68 लोगों की मौत
असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। राज्य में अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से फोन पर हालात की जानकारी ली।
गुजरात में सेना का राहत एंव बचाव कार्य जारी
गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली में भारी बारिश के बाद भारतीय सेना राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। पिछले तीन दिनों में बाढ़ प्रभावित इलाकों से 790 से अधिक लोगों को सेना द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
पंजाब और चंडीगढ में बारिश का अलर्ट
पंजाब और चंडीगढ़ में 27 से 30 जुलाई तक मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 28 और 29 जुलाई के लिए कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भी भारी बारिश की चेतावनी के चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
अन्य खबरें जानें –


