अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर संग रिश्ते पर लगाई मुहर, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें लिखा-‘My Person’

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ अपने रिश्‍ते पर मुहर लगा दी है। IPL 2026 के दौरान अर्शदीप और समरीन…

अर्शदीप सिंह

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ अपने रिश्‍ते पर मुहर लगा दी है। IPL 2026 के दौरान अर्शदीप और समरीन को साथ देखा गया था। उसके बाद भी कईँ मौकों पर दोनों को साथ देखा गया था,जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। अब अर्शदीप सिंह ने इंस्‍टाग्राम पर समरीन के साथ 2 तस्‍वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ अर्शदीप ने कैप्शन में सिर्फ “My Person” लिखा, जिसके बाद फैंस और क्रिकेट जगत से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।

हाल ही में अर्शदीप सिंह इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारत टी20 सीरीज 4-0 से हार गया और वनडे सीरीज में भी 2-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी। अर्शदीप ने टी20 सीरीज में चार विकेट लिए।

अर्शदीप के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने 18 वनडे मैचों की 17 पारियों में 30 विकेट अपने नाम किए। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/37 रहा है। वहीं 91 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उनके नाम 135 विकेट दर्ज हैं और वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

अन्य खबरें जानें –

भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, तीसरे टी20 में 35 रन से हराया, ICC T20 रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंची

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *