हरारे , 27 जुलाई
भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे और अंतिम मैच मे जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की अगुवाई में अपनी पहली सीरीज जीती ।
हरारे के मैदान में खेले गए इस मैच में मुक 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 81 रन की पारी खेली।तेज गेंदबाज मयंक यादव ने तीन विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।अशोक शर्मा ने भी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट हासिल किया।
टॉस जीतकर पहले की बल्लेबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 192 रन बनाए। जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी खेली। ईशान किशन ने 29, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 और रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में 25 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। मयंक यादव ने पारी की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को पवेलियन भेज दिया और कुल तीन विकेट झटके। अशोक शर्मा ने मरुमानी को क्लीन बोल्ड कर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट हासिल किया।
3-0 से किया क्लीन स्वीप
इसी जीत के साथ भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज 3-0 से जीतकर क्लीन स्वीप किया। साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में नंबर-1 टीम के रूप में अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली।
अन्य खबरें जानें –
COMMONWEALTH GAMES 2026: मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड मेडल, लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड



