भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाय और लगातार कॉमनवेल्थ गेम्स (2018, 2022 और 2026) में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहले 2014 में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था।
कुल 190 किलोग्राम उठाया वजन
मीराबाई ने स्नैच में 85 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 105 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 190 किलोग्राम का भार उठाया। मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाली नाइजीरिया की खिलाड़ी को र22 किलोग्राम के अंतर से हराया।

ऋषिकांत सिंह और आर मुथुपांडी ने दिलाया सिल्वर मेडल
पुरुषों की 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में ऋषिकांत सिंह ने कुल 264 किलोग्राम (121 किग्रा स्नैच + 143 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर सिल्वर मेडल हासिल किया। भारोत्तोलन में भारत के आर मुथुपांडी ने भी भारोत्तोलन में रजत पदक जीता। आर मुथुपांडी ने कुल 286 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की।
देश के खाते में अब तक चार मेडल एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल आ गया। पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।

