Assam Politics: असम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा बीजेपी में हुए शामिल, कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव, जानिए इस पर सीएम ने क्या कहा?

Assam Politics News: असम में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है. असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में…

Assam Politics News:

असम में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है. असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए. उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया और चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली. असम में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं.

भूपेन बोरा के बीजेपी में शामिल होने पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा, भूपेन बोरा जी का कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा योगदान है. उन्होंने 33 साल तक कांग्रेस की सेवा की. आज से उनका नया जीवन शुरू होगा. वहीं प्रदेश कांग्रेस के नेता और राज्य के नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया ने कहा कि भूपेन बोरा के कांग्रेस से जाने से पार्टी को ‘कोई नुक़सान नहीं’ होगा.

वहीं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष घाना बुरागोहेन ने कहा कि कांग्रेस में आने और जाने, दोनों के लिए दरवाजा खुला है. घाना बुरागोहेन ने कहा कि भूपेन बोरा को कांग्रेस में सबकुछ मिला. उन्होंने कहा, और क्या मिलना बाकी है? कोई अंदर की बात है जिसकी वजह से वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए.

अन्य ख़बरें जानें-

Faridabad: फरीदाबाद सिविल अस्पताल में डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम खराब, विधायक सतीश कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *