Faridabad: फरीदाबाद सिविल अस्पताल में डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम खराब, विधायक सतीश कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

Faridabad Civil Hospital: फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में सैमसंग कंपनी द्वारा स्थापित डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम पिछले काफी समय से खराब पड़ा है। इसके चलते प्रतिदिन…

Faridabad Civil Hospital: फरीदाबाद सिविल अस्पताल में डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम खराब, विधायक सतीश कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

Faridabad Civil Hospital:

फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में सैमसंग कंपनी द्वारा स्थापित डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम पिछले काफी समय से खराब पड़ा है। इसके चलते प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों को आवश्यक जांच सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों में महंगे परीक्षण करवाने पड़ रहे हैं, जिससे आमजन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

प्रशासनिक लापरवाही-

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस संबंध में सिविल अस्पताल फरीदाबाद के अधिकारियों द्वारा पहले भी कई बार महानिदेशक स्वास्थ्य (DG Health) को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया जा चुका है। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विधायक ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा कि आम जनता को निरंतर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित की जाए-

विधायक सतीश कुमार फागना ने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं और डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि अब तक हुई देरी के कारणों की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और क्षेत्र की जनता को बेहतर व सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कितनी शीघ्रता से कदम उठाता है और सिविल अस्पताल में मरीजों को एक्स-रे व अन्य जांच सुविधाएं कब तक सुचारू रूप से मिल पाती .

अन्य ख़बरें जानें-

Panipat: पानीपत में दिल्ली के AI समिट के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन पर बरसे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का कटाक्ष कहा- कलंकित कर रही कांग्रेस

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *