Panipat: पानीपत में दिल्ली के AI समिट के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन पर बरसे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का कटाक्ष कहा- कलंकित कर रही कांग्रेस

Panipat: पानीपत: पानीपत में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने ‘AI समिट’ के दौरान कांग्रेस और यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया…

Panipat: पानीपत में दिल्ली के AI समिट के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन पर बरसे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का कटाक्ष कहा- कलंकित कर रही कांग्रेस

Panipat:

पानीपत: पानीपत में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने ‘AI समिट’ के दौरान कांग्रेस और यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस के इस कदम को ‘अभद्र व्यवहार’ करार देते हुए कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर होने वाले विकास कार्यों को रोकना अफसोसजनक है। सांसद, पानीपत की एक कॉलोनी में स्थित निजी स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। जिस दौरान उन्होंने बच्चों का भी हौंसला बढ़ाया।

राजनीति का अखाड़ा न बनाएं विकास कार्य-

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि AI समिट जैसे आयोजन किसी पार्टी विशेष के नहीं होते, बल्कि इनका उद्देश्य देश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा, “इस कार्यक्रम में अन्य दलों के लोग भी शामिल हुए हैं, लेकिन कांग्रेस ने प्रदर्शन कर इसे कलंकित करने का प्रयास किया है। यह व्यवहार देश के भविष्य और युवाओं के हितों के खिलाफ है।”

रोजगार के लिए AI को बताया जरूरी-

सांसद ने युवाओं के भविष्य पर जोर देते हुए कहा कि हर बच्चे को सरकारी नौकरी मिलना संभव नहीं है, लेकिन हर बच्चे को ‘रोजगार’ मिले, यह सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शिक्षा और तकनीक (AI) का तालमेल बिठाना अनिवार्य है। AI समिट हमारी युवा पीढ़ी के लिए एक कारगर कदम साबित होगा।

जरूरतमंद बच्चों के लिए ‘ज्ञान गंगा केंद्र-

कार्तिकेय शर्मा ने अपनी नई मुहिम ‘ज्ञान गंगा केंद्र’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत हर जिले के उन बच्चों की मदद की जाएगी जो पढ़ने में सक्षम हैं लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पीछे रह जाते हैं। इस मुहिम के जरिए गरीब और मेधावी छात्रों को शिक्षा की तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

हरियाणा बजट और UGC मुद्दे पर राय-

हरियाणा बजट: सांसद ने बताया कि केंद्र से हरियाणा सरकार को लगभग 10-12 हजार करोड़ रुपए मिले हैं। यह राशि विशेष रूप से एग्रीकल्चर (कृषि) क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए खर्च की जाएगी, जिसका सीधा लाभ प्रदेश के किसानों और निवासियों को मिलेगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Kurukshetra: पिहोवा में ड्रेन के किनारे पर बनी सड़क धंसी, लगभग 5 फुट धंसी सड़क में गिरा चलता ट्रक, ट्रक हुआ क्षतिग्रस्त

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *